भुवनेश्वर , जून 08 -- ओडिशा सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भुवनेश्वर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जिसका उद्देश्य प्रदेश भर में महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देते हुए व्यावसायिक विकास में मदद करना है।

यह साझेदारी 'राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान' (एनआरएलएम) के तहत 'स्टार्ट-अप ग्राम उद्यमिता कार्यक्रम' (एसवीईपी) के माध्यम से की गई है। इसका लक्ष्य विकास-उन्मुख ग्रामीण उद्यमों को बढ़ावा देना और ओडिशा में एक मजबूत उद्यमिता इकोसिस्टम बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित