भुवनेश्वर , सितंबर 12 -- ओडिशा सर्तकता विभाग ने शनिवार को गंजाम जिले के खलिकोट थाना के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सतर्कता विभाग के सूत्रों ने बताया कि आरोपी एएसआई की पहचान सुजीत पाणिग्रही के रूप में हुई है। उन्होंने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में मदद करने के लिए रिश्वत मांगी थी। इस मामले में पाणिग्रही जांच अधिकारी थे।
शिकायतकर्ता ने मांग पूरी न कर पाने पर ओडिशा सतर्कता अधिकारियों से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की एक टीम ने जाल बिछाया और पाणिग्रही को खलिकोट थाना परिसर के अंदर शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित