भुवनेश्वर , जून 22 -- ओडिशा सरकार ने राज्य की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 26 जिलों की 64 प्रशासनिक इकाइयों के अंग्रेजी नामों की वर्तनी का ओड़िया उच्चारण के अनुरूप मानकीकरण करने का निर्णय लिया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार जिलों, उपखंडों, तहसीलों, ब्लॉकों और शहरी निकायों के नामों की अंग्रेजी वर्तनी में संशोधन किया गया है। नयी वर्तनी अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशित होने की तिथि से प्रभावी होगी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल अंग्रेजी वर्तनी तक सीमित है और संबंधित स्थानों के मूल नामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
संशोधित नामों में कटक को 'कटका', बोलांगीर को 'बालांगीर', बालासोर को 'बालेशोर', देवगढ़ को 'देबागड़ा', क्योंझर को 'केंदुझर', केंद्रापाड़ा को 'केंदुझपदा', खुर्दा को 'खोरधा', नयागढ़ को 'नयागड़ा', सुंदरगढ़ को 'सुंदरगड़ा', बरगढ़ को 'बरागड़ा' और कंधमाल को 'कंधमाला' लिखा जाएगा।
सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अंग्रेजी वर्तनी को ओड़िया भाषा के उच्चारण और स्थानीय भाषाई स्वरूप के अधिक अनुरूप बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित