भुवनेश्वर , सितंबर 21 -- विज्ञान चाहे कितनी भी तरक्की कर ले लेकिन आज भी झाड़-फूंक करने वालों पर लोगों का भरोसा बना हुआ है।
ऐसी ही एक घटना सामने आयी है ओडिशा के केओंझर जिले में जहां सांप काटने से एक शख्स की मौत के बाद उसे वापस जिंदा करने के लिए झाड़ फूंक करने वालों की मदद ली गयी।
सूत्रों ने बताया कि घासीपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के भंडारीडीही गांव के रहने वाले सुशील कुमार भितिरिया को एक ज़हरीले सांप ने काट लिया था। घटना के करीब चार घंटे बाद शनिवार शाम को उन्हें आनंदपुर सब-डिविजनल मुख्यालय अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में उन्हें ही मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिवार वाले दो झाड़ फूंक करने वालों को अस्पताल ले आये। हालांकि, अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि उनकी कोशिशें नाकाम रहीं।
इस घटना ने एक बार फिर ओडिशा के कुछ ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में पारंपरिक और अवैज्ञानिक प्रथाओं के बने रहने की ओर ध्यान खींचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित