भुवनेश्वर , मई 22 -- ओडिशा सरकार ने राज्य में बिजली सेवाओं में हड़ताल पर 6 महीने के लिए रोक लगा दी है।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) के तहत यह पाबंदी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।यह आदेश ग्रिडको, ओटीटीसीएल,ओएचपीसी , ओपीजीसी, पीपीएन ओडीएल , टीपीएसओडीएल, सीपीडब्ल्यूडीएल और अन्य सभी विद्युत संगठनों के अंतर्गत आने वाले प्रतिष्ठानों पर लागू होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित