भुवनेश्वर, 01अगस्त (वार्ता) ओडिशा में बाढ़ से लगभग आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 2.69 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को पांच जिलों के 12 से अधिक प्रखंडों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कहा कि कई गांव अभी भी बाढ़ से घिरे हुए हैं लेकिन स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। मुख्यमंत्री के साथ हवाई सर्वेक्षण में राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी और विशेष राहत आयुक्त भी मौजूद थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि बाढ़ का पानी घटने के तीन दिनों के भीतर नुकसान का आकलन पूरा कर लिया जाए। इस आकलन के आधार पर सरकार फसल के नुकसान, घरों को हुए नुकसान और अन्य प्रभावित क्षेत्रों के लिए तुरंत राहत पैकेज की घोषणा करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित