भुवनेश्वर , मार्च 25 -- ओडिशा ग्रामीण विकास एवं विपणन सोसाइटी (ओरमास) ने किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर सीधे बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इस पहल के तहत गंजम, कटक, अंगुल, झारसुगुड़ा और जगतसिंहपुर जिलों से स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से सीधे टमाटरों की खरीद की जा रही है। इस अभियान के तहत 24 मार्च तक कुल 128.30 टन टमाटर एकत्र किए जा चुके हैं। इसमें कटक से 53.00 टन, गंजम से 33.80 टन, अंगुल से 20.00 टन और झारसुगुड़ा से 18.00 टन टमाटर शामिल हैं, जिन्हें भारत मसाला द्वारा खरीदा गया है। इसके अलावा जगतसिंहपुर से 3.50 टन टमाटर भी इसी कंपनी को भेजे गए हैं। इस पहल से इन पांच जिलों के किसानों को सीधे लाभ मिला है और उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित