भुवनेश्वर , सितंबर 08 -- ओडिशा के आवास एवं शहरी विकास मंत्री डॉ. कृष्ण चंद्र महापात्र ने दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत के गिरने से हुई दुर्घटना के मद्देनजर ओडिशा में असुरक्षित और जर्जर इमारतों की पहचान करने और उन्हें गिराने का अभियान तेज कर दिया है।

ओडिशा के आवास एवं शहरी विकास मंत्री डॉ. कृष्ण चंद्र महापात्र ने कहा कि सरकार ने उन इमारतों की पहचान करने, उनका आकलन करने और उनसे निपटने के लिए एक व्यापक प्रक्रिया शुरू की है जो लोगों की जान-माल के लिए खतरा पैदा करती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि असुरक्षित सरकारी इमारतों का आकलन पहले ही किया जा चुका है और जहां जरूरी था, वहां नोटिस जारी किये गये हैं। आवास और शहरी विकास विभाग ने अब एक नयी समीक्षा शुरू की है और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे असुरक्षित पाई गई इमारतों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित