भुवनेश्वर , जून 20 -- ओडिशा सतर्कता ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जन के मामले में शनिवार को कोरापुट ज़िले के एक सहायक कार्यकारी अभियन्ता (एईई) को गिरफ़्तार किया।
ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सत्यनारायण सेठी को 'प्रिवेंशन ऑफ़ करप्शन एक्ट, 2018' के तहत गिरफ़्तार किया गया है और उन्हें जेपोर में सतर्कता अदालत के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इंजीनियर से जुड़ी संपत्तियों पर एक साथ की गयी छापेमारी में उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं ज़्यादा संपत्ति का पता चला, जिसके बारे में वे कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाये। सबसे बड़ी बरामदगी में ज़मीन के 49 कीमती टुकड़े शामिल है , जिनमें से 17 कथित तौर पर बेनामी नामों से अलग-अलग जगहों पर खरीदे गये थे। जांचकर्ताओं को दो रिहायशी फ्लैट (जिनमें एक बेनामी फ्लैट भी शामिल है) और लगभग 14 एकड़ में फैले तीन प्लांटेशन फार्म भी मिले, जहां आम और यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित