भुवनेश्वर , जून 23 -- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना में जान गंवाने वाले ओडिशा के श्रमिकों के परिवारों के लिए मुआवजा राशि चार लाख से बढ़ाकर 10-10 लाख रुपये कर दी है।

इस दुर्घटना में इलाज करा रहे दो और श्रमिकों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया जिससे ओडिशा के श्रमिकों के मरने की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

ओडिशा सरकार ने पार्थिव शरीरों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए तमिलनाडु प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास शुरू कर दिए हैं। राहत और सहायता कार्यों की निगरानी के लिए राज्य सरकार ने तीन वरिष्ठ अधिकारियों को तमिलनाडु भेजा है। इनमें से एक अधिकारी पोस्टमार्टम प्रक्रियाओं और संबंधित औपचारिकताओं के लिए श्रम संयुक्त आयुक्त और सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए चेन्नई में रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित