रायपुर , अक्टूबर 17 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा में आठ वर्षों बाद हुए छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजयी प्रत्याशियों और संगठन के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि ओडिशा में आठ वर्षों बाद संपन्न छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सफलता युवा नेतृत्व और संगठन के प्रति विश्वास को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि इन चुनावों की विशेष बात यह है कि मतदान ईवीएम के बजाय मतपत्रों के माध्यम से कराया गया और चुनाव प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन आयोग ने नहीं, बल्कि संबंधित शिक्षण संस्थानों ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित