भुवनेश्वर , जुलाई 14 -- ओडिशा की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री प्रवती परिदा ने मंगलवार को 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27' के लिए दिशा-निर्देश जारी किये।
यह राज्य की वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक प्रमुख तीर्थयात्रा योजना है।
सुश्री परिदा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह योजना राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और सरकारी सहयोग के साथ देश भर के पवित्र धार्मिक स्थलों की तीर्थयात्रा करने में सक्षम बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना' की शुरुआत से अब तक 45,555 से अधिक वरिष्ठ नागरिक इसका लाभ उठा चुके हैं और इस योजना के तहत भारत भर के विभिन्न धार्मिक स्थलों की तीर्थयात्रा कर चुके हैं।
उन्होंने इसके लिए आवेदन 15 जुलाई से 14 अगस्त किये जा सकेंगे। पात्र वरिष्ठ नागरिक निर्धारित 'यात्रा पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या दिशा-निर्देशों के अनुसार तय ऑफलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ओडिशा पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित