भुवनेश्वर , मई 27 -- ओडिशा एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।।

हांगकांग में एशियन एथलेटिक्स काउंसिल की मंगलवार को हुई बैठक में ओडिशा को एशियन इंडाेर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार मिला। बैठक में चंडीगढ़ को एशियन रिलेज 2028 की मेजबानी के लिए भी चुना गया।

इस फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस कामयाबी को भारत और ओडिशा दोनों के लिए गर्व का पल बताया और इंडियन एथलेटिक्स को कॉन्टिनेंटल इवेंट हासिल करने पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित