भुवनेश्वर , अप्रैल 24 -- ओडिशा में भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में समय से पहले गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी स्कूल आगामी 27 अप्रैल से बंद रहेंगे।
इस बयान में कहा गया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय से पहले गर्मी की छुट्टियां देने का निर्णय लिया गया ,है हालांकि, पहले से निर्धारित परीक्षाएं, जनगणना से संबंधित कार्य और अन्य आधिकारिक कर्तव्य सामान्य रूप से जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित