मुंबई , सितंबर 02 -- टीटी पर भोजपुरी सिनेमा की छवि को लेकर बहस तेज हो गई है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि ओटीटी पर दिखाई गई भोजपुरी की छवि को पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री नहीं माना जाना चाहिए।

उन्होंने लिखा, "भोजपुरी की छवि जो चैनल (ओटीटी) के प्रोड्यूसर ने दिखाई है, वो भोजपुरी इंडस्ट्री नहीं है, तो आप लोग कन्फ्यूज न हों।"उनकी पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। भोजपुरी फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी एक फिल्म या वेब सीरीज के आधार पर पूरी इंडस्ट्री की छवि तय नहीं की जा सकती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित