नयी दिल्ली , जुलाई 10 -- उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने तमिलनाडु की अमूल्य प्राचीन धरोहरों की ऑस्ट्रेलिया से वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उसके वास्तविक स्थान पर लौटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

श्री राधाकृष्णन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि तमिलनाडु के ऐतिहासिक मंदिरों से संबंधित 11वीं और 12वीं शताब्दी की इन बहुमूल्य पुरावस्तुओं में देवी भद्रकाली का कांस्य त्रिशूल, नंदी की ग्रेनाइट प्रतिमा तथा षण्मुख कार्तिकेय की बेसाल्ट शिला प्रतिमा शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित