ब्रिसबेन , अक्टूबर 09 -- ऐनाबेल सदरलैंड (चार विकेट/नाबाद 25 रन ) और फीबी लिचफील्ड (77) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में 146 गेंदें शेष रहते बंगलादेश को सात विकेट से हरा दिया।
167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला छठें ओवर में जॉर्जिया वॉल (19) रन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद फीबी लिचफील्ड और एलिस पेरी की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया के जीत की नींव रखी। फीबी लिचफील्ड ने 57 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाते हुए (77) रनों की पारी खेली। उन्हें 17वें ओवर में राबेया खान ने आउट किया। जॉर्जिया वॉल और बेथ मूनी (17) रन बनाकर हबीबा इस्लाम का शिकार बनी। ऑस्ट्रेलिया ने 25.4 ओवरों में तीन विकेट पर 168 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। ऐनाबेल सदरलैंड ने 23 गेंदों में दो चौकों की मदद से (नाबाद 25) रन बनाये। 45 गेंदों में दो चौकों की मदद से (नाबाद 26) रनों की पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित