सिडनी , मार्च 21 -- जापान ने शनिवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर तीसरी बार अपना तीसरा एएफसी महिला एशियाई कप खिताब जीता।
आज यहां खेले गये खिताबी मुकाबले में जापान की हमानो माइको ने मैच के 17वें मिनट में निर्णायक गोल करके दो बार की चैंपियन टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद मेजबान टीम बराबरी का गोल करने के लिए काफी आक्रामक दिखी, लेकिन विपक्षी पाले में लंबे समय तक बिताने के बावजूद, वे गोल करने में सफल नहीं हो पाए। जापान की रक्षापंक्ति और गोलकीपर यामाशिता अयाका के शानदार बचाव ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आक्रमण को विफल कर दिया।
दूसरा हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला लेकिन वे गोल करने में विफल रहे। जापान की टीम ने इस टूर्नामेंट के दौरान आक्रमण और डिफेंस के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखा; उन्होंने कुल 29 गोल किए और सिर्फ दो गोल खाए, और बिना कोई मैच हारे टूर्नामेंट से विदा ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित