बासटेयर, अप्रैल 03 -- अलाना किंग ( 19 रन देकर पांच विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद फीबी लिचफील्ड (नाबाद 68) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से शिकस्त दी। इसी के ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। अलाना किंग को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और फीबी लिचफील्ड 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिला। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने गुरुवार रात पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम लेग-स्पिनर अलांना किंग के पांच विकेटों की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण के आगे 35.4 ओवरों में महज 136 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.4 ओवर में एक विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित