अहमदाबाद , अक्टूबर 05 -- तन्मय बालोदा (छह विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने सोमवार को दूसरे यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 174 रन पर समेटने के बाद स्टंप्स के समय दो विकेट पर 38 रन बना लिये है।

बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम को थॉमस वासेओ ने सातवें ओवर में लक्ष्य रायचंदानी (एक) रन को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद सागर विर्क और कुशाग्र ओझा ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 12वें ओवर में स्पेंसर ग्रीन ने सागर विर्क (16)रन को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। दोनों बल्लेबाजों के बीच 20 रनों की साझेदारी हुई। दिन का खेल समाप्त होने के समय भारतीय अंडर-19 टीम ने दो विकेट पर 38 रन बना लिये है और वह अभी भी ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 136 रन पीछे है। कप्तान यशवर्द्धन चौहान (नाबाद सात) रन और कुशाग्र ओझा (नाबाद 13) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित