चंडीगढ़ , मार्च 25 -- ऑस्ट्रेलियाई स्टार मार्कस स्टोइनिस और कूपर कोनोली को आधिकारिक तौर पर पंजाब किंग्स टीम में शामिल किया गया हैं।

न्यू चंड़ीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिय में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बुधवार को टीम के बाकी सदस्यों से जुड़ने के लिए मोहाली पहुंची।

पिछले सीजन की उपविजेता किंग्स पिछले कुछ हफ़्तों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। टीम अब गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने बहुप्रतीक्षित सीज़न के पहले मैच के लिए कमर कस रही है। यह मैच 31 मार्च को अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित