मुम्बई , अप्रैल 30 -- सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स (आआर) के आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है। बुधवार रात सनराइजर्स हैदराबाद के दो बल्लेबाज 400 रनों का आंकड़ा पार कर उनसे आगे निकल गए। 24 गेंदों पर 45 रन बनाने वाले अभिषेक शर्मा और हाइनरिक क्लासन, जिन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 65 रन बनाए, अब तालिका में क्रमशः नंबर 1 और 2 पर हैं। अभिषेक के 425, क्लासन के 414 और सूर्यवंशी अब 400 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं, इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली हैं, जो इस सीजन में 350 रन पार करने वाले अन्य खिलाड़ी हैं, और सात अन्य बल्लेबाज भी 300 से अधिक रन बना चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित