नयी दिल्ली , सितंबर 24 -- इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी ऑयलर मोटर्स ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में अपना नया शोरूम शुरू करने की घोषणा की।
नया शोरूम दिल्ली के नंगली पूना गांव में स्थित है। यह दिल्ली-एनसीआर में कंपनी का 15वां और पूरे देश में 122वां आउटलेट है।
कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्राहकों और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों तक पहुंच और बेहतर होगी।
इसका संचालन आदर्श ब्राइट ऑटो द्वारा किया जा रहा है। इसमें ऑयलर मोटर्स की चार पहिया और तीन पहिया वाले वाहनों की रेंज उपलब्ध है। चार पहिया वाले वाहनों में हाल ही में बाजार में उतारा गया टर्बो ईवी 1000 शामिल है, जो दुनिया का सबसे सस्ता एक-टन इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन है। साथ ही, इसमें स्टॉर्म ईवी भी शामिल है, जो एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम से लैस देश का पहला चार-पहिया इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित