रायपुर , मार्च 19 -- छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में स्थित तिल्दा नेवरा पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन निश्चय" के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 18 मार्च 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अवैध गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान प्रज्वल किसन हुके (22), निवासी फुलफेल आनंद नगर, वर्धा, महाराष्ट्र के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 2 किलो 267 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसे उसने कपड़ों के नीचे छिपाया था।
अपराध क्रमांक 120/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में, थाना तिल्दा नेवरा के निरीक्षक रमाकांत तिवारी एवं टीम द्वारा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित