नयी दिल्ली , जून 30 -- कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में दिए गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने सदन और देश की जनता को गुमराह किया है।

श्री वेणुगोपाल ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 में श्री सिंह ने लोकसभा में दावा किया था कि ऑपरेशन के दौरान कोई भी भारतीय सैनिक शहीद नहीं हुआ, जबकि एक वर्ष बाद स्वयं सशस्त्र बलों ने छह जवानों के शहीद होने की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित