जशपुर, जनवरी 14 -- छत्तीसगढ़ में जशपुर पुलिस के गौ तस्करी विरोधी विशेष अभियान 'ऑपरेशन शंखनाद' को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डुमरटोली जंगल से 10 गौ-वंश बरामद करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों मो. नवाब खान (38) और मो. मुस्तकीम खान (48) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी जशपुर नगर के निवासी हैं।
गत 6 जनवरी को थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिली थी कि डुमरटोली जंगल के रास्ते गौ-वंशों को पीट-पीटकर झारखंड ले जाया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 10 गौ-वंशों को मुक्त कराया था और दो सहयोगी अजीत राम व राजेश्वर राम को गिरफ्तार किया था, लेकिन गौ-वंशों के मालिक नवाब खान और मुस्तकीम खान फरार हो गए थे। सघन पता-पूछताछ और सायबर सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने उन्हें जशपुर के अलग-अलग इलाकों से पकड़ लिया। आरोपियों ने हांकरों के जरिए गायों को झारखंड ले जाने की योजना बनाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित