हरिद्वार , जुलाई 11 -- त्तराखंड के जनपद हरिद्वार में गौकशी और अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत शनिवार को हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिरान कलियर क्षेत्र से लगभग 150 किलो संदिग्ध गौमांस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण और कांटा-तराजू भी जब्त किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड, गढ़वाल रेंज और कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम कलियर स्थित तेलियों वाली मस्जिद के निकट एक मीट की दुकान पर पहुंची, जहां दो व्यक्ति मांस की काट-छांट करते मिले। तलाशी लेने पर दुकान से लगभग 150 किलो संदिग्ध गौमांस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरियां, एक चापड़, एक कांटा-तराजू तथा सात बाट बरामद किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित