हरिद्वार , मई 04 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बहादराबाद पुलिस ने देर रात सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से 3 वाहनों को भी सीज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत होटल-ढाबों, सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बहादराबाद थाना क्षेत्र के बेगमपुर इंडस्ट्रियल इलाके से महिलाओं पर फब्तियां कसने की शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित