हरिद्वार, मई 23 -- त्तराखंड के जनपद हरिद्वार में नशे के कारोबार पर लगातार प्रहार कर रही पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत शनिवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोतवाली नगर पुलिस ने गश्त के दौरान एक कथित ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर जिलेभर में नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम को हिल बाईपास रोड फ्लाईओवर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखकर संदिग्ध मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित