हरिद्वार , अक्टूबर 30 -- त्तराखंड के जनपद हरिद्वार में गौकशी और गौ-तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राम कासमपुर नवादा में दबिश देकर कथित रूप से गौकशी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके चार साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 20 किलोग्राम गौमांस और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों, गौ-तस्करों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीती देर रात लक्सर पुलिस को ग्राम कासमपुर नवादा क्षेत्र में एक घर में गौकशी किए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि चार अन्य मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित