ऋषिकेश , मई 23 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस ने शनिवार को कोतवाली रायवाला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली रायवाला क्षेत्र के वैदिक नगर से सूचना मिली कि कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं तथा स्थिति किसी गंभीर घटना का रूप ले सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित