हरिद्वार , मई 19 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में अपराधियों, मादक पदार्थ तस्करों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत मंगलवार को भगवानपुर पुलिस ने छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने की अवैध भट्टी और उससे संबंधित उपकरण बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस टीम को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी मे को पुलिस को सूचना मिली कि दादूबास क्रैशर से लगभग 500 मीटर पीछे छोटी लाम की ओर नदी किनारे स्थित एक टपरी में दो व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार कर रहे हैं।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी फरार हो गए। मौके की तलाशी लेने पर पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी के उपकरण, दो बड़े ड्रम, दो तसले, दो टीन प्लेट रबर पाइप सहित, दो गैस चूल्हे पाइप व रेगुलेटर सहित तथा एक गैस सिलेंडर बरामद किया।
भगवानपुर पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित