टिहरी , जुलाई, 28 -- त्तराखंड में जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में गठित टीम ने गुलर पुल के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 20 पेटी इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
मौके से वाहन चालक अनुराग उर्फ सागर पुत्र मनोज कुमार, निवासी ग्राम निरंजनपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब की खेप हरिद्वार के शिवालिक नगर क्षेत्र से श्रीनगर लेकर जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित