हरिद्वार , जून 26 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 120 किलोग्राम गौमांस तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान कलियर गांव में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जवांईखेड़ा स्थित एक मकान की छत पर बने कमरे में अवैध रूप से गौकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर चारों ओर से घेराबंदी की। पुलिस को देखकर चार आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों को गौमांस एवं गौकशी के उपकरणों के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित