शहडोल , फरवरी 26 -- मध्यप्रदेश में शहडोल जिले की पुरानी बस्ती क्षेत्र में ऑनलाइन गेम में कर्ज होने से परेशान एक व्यक्ति ने परिवार सहित जहर पी लिया, जिससे उसकी नाबालिग पुत्री और स्वयं उसकी मौत हो गई, जबकि पत्नी का उपचार जारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शंकरलाल गुप्ता (40) ने 24 फरवरी की रात कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर अपनी पत्नी और 16 वर्षीय पुत्री स्वाति गुप्ता के साथ सेवन कर लिया। घटना के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान स्वाति गुप्ता की पहले ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित