नयी दिल्ली , मार्च 27 -- लोकसभा में ऑनलाइन उत्पीड़न गेमिंग और साइबर अपराध के मामलों में विशेष ध्यान देने की मांग करते हुए कहा गया है कि इस दिशा में सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत है।
कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोक सभा में शुक्रवार को शून्य काल में यह मुद्दा उठाया और कहा कि लूडो तथा सट्टा आधारित खेल फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर खुलेआम चल रहे हैं और इनका खूब प्रचार किया जा रहा है। इसके साथ-साथ साइबर लूट, ऑनलाइन उत्पीड़न, डाटा की गोपनीयता से जुड़े बहुत सारे गंभीर प्रश्न है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम मुल्कों में इसको लेकर बहुत सख्त दिशा निर्देश बनाये गये हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए नियम बनाये गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म को वेरीफाई किया जाना चाहिए। फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद कर दिया गया है। चीन में हर दिन एक से दो घंटे का स्क्रीन टाइम सरकार द्वारा तय किया गया है। इससे ज्यादा कोई सोशल नदिया पर नहीं रह सकता। यदि तरह से अमेरिका के कुछ राज्यों में रात का प्रतिबंध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित