मुंबई , सितंबर 25 -- जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एसएवीडब्लूआईपीएल संयंत्र में ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 की असेंबलिंग शुरू कर दी।

भारतीय बाजार में ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 इस साल 16 अक्टूबर को उतारी जाएगी।

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के प्रबंधन निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष अरोड़ा ने कहा, "ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 का उत्पादन शुरू होना देश में हमारे ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह हमारे छत्रपति संभाजीनगर संयंत्र की मजबूत क्षमता को दिखाता है। हमें गर्व है कि हम भारत में नई ऑडी क्यू3 उसी उच्च गुणवत्ता, सटीकता और अभियांत्रिकी उत्कृष्टता के साथ बना रहे हैं, जो ऑडी को दुनियाभर में परिभाषित करती है।"ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कंपनी के क्वॉट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। ऑडी ने इस कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी में सेगमेंट में सबसे पहले आने वाले कई फीचर और प्रौद्योगिकी दी है। जो आधुनिक लग्जरी कार खरीदारों के लिए इसे और आकर्षक बनाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित