शिवपुरी , अप्रैल 11 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर विदाई के बाद ऑटो रिक्शा से अपने घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन के ऑटो रिक्शा पर ट्रक पलटने से दूल्हा दुल्हन सहित चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में दूल्हा वीरेंद्र शाक्य उनकी नव विवाहित पत्नी राजेश्वरी शाक्य एवं दूल्हे की मां अन्वेष शाक्य (50) तथा दूल्हे की बहन भूरिया (19) शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि जिले के राजगढ़ गांव से यह लोग शिवपुरी आए थे यहां एक मंदिर में वीरेंद्र का विवाह कराकर वापस लौट रहे थे रास्ते में सिरसौद थाना क्षेत्र में टोगरा रोड पर कुछ देर के लिए ऑटो रोका गया तभी एक ट्रक अनियंत्रित होकर उसे पर पलट गया जिसमें दबकर इन सभी की मृत्यु हो गई।

गनीमत रही कि ऑटो रिक्शा का चालक और दूल्हे की भाभी पहले ही ऑटो से उतर चुके थे। दोनों बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित