मोहाली , सितंबर 11 -- पंजाब के मोहाली मे ऑटिज्म सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने शिरकत करते हुए कहा कि सेंटर की बिल्डिंग को तैयार करने और सुविधाएं विकसित करने में गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) तथा समाजसेवी संगठनों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन संस्थाओं और समाजसेवियों के सहयोग से सेंटर को दोबारा व्यवस्थित किया गया है।

श्री सिंह ने कहा कि सेंटर में बड़ी संख्या में ऑटिज्म से प्रभावित बच्चे उपचार और थेरेपी ले रहे हैं। ऐसे में यहां सुविधाओं को और बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार से इस संबंध में बात करेंगे और सेंटर के लिए करीब चार से पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित