जयपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस (दो अप्रैल) पर विद्यालयों और कार्यस्थलों में छात्रों और सहकर्मियों को शिक्षित करने का आह्वान किया है।
इस अवसर पर श्री बागडे ने ऑटिज्म से ग्रसित लोगों के प्रति अधिक सकारात्मक और स्वीकार्य होने पर जोर दिया है। राज्यपाल ने कहा कि हर जीवन का महत्व है। ऑटिज्म के प्रति सामुदायिक जागरूकता हम सबका सामूहिक दायित्व है। इसी से ऑटिज़्म से ग्रसित व्यक्तियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में समान पहुंच, समर्थन और समावेश का अधिकार मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित