मधुबनी, मार्च 28 -- नतादल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को कहा कि प्राचीन काल में बलिराजगढ़ मिथिला की राजधानी थी और यहाँ खुदाई से मिली सामग्रियों से मिथिला की समृद्ध सांस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान प्राप्त होगी।
श्री झा ने आज मधुबनी जिला में स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल बलिराजगढ़ में भारत सरकार के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से होने वाले उत्खनन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया।
श्री झा ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल में बलिराजगढ़ मिथिला की राजधानी थी। उन्होंने कहा कि इस खुदाई से मिथिला के प्राचीन काल का इतिहास लोगों के सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी इसकी खुदाई शुरू की गई थी, लेकिन पूरी नही हो पाई थी। उन्होंने कहा कि इस बार बलिराजगढ़ की पुरी खुदाई कराई जाएगी और प्राप्त सामाग्री से देश एवं दुनिया के लोग अवगत हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे अवशेषों को देश-विदेश के लोग देखें आते हैं और इससे पर्यटन और रोजगार के अवसर में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि इस खुदाई के बाद मिली सामग्री को पहचान देने के लिए बलिराजगढ़ में भी पटना के जैसा ही एक समृद्ध म्यूजियम बनेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित