वाशिंगटन , जून 17 -- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अभियानों के लिये जिम्मेदार अमेरिकी सैन्य कमान का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर पुराना नाम यानी 'यू.एस. पैसिफिक कमांड' कर दिया जायेगा।
हवाई के कैंप एच.एम. स्मिथ में मुख्यालय वाली इस कमान ने बुधवार को कहा कि इस बदलाव को युद्ध विभाग ने मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य उस नाम को बहाल करना है जिसके तहत इस कमान ने सात दशकों से अधिक समय तक काम किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने 1 जनवरी, 1947 को 'यू.एस. पैसिफिक कमान' की स्थापना की थी।
यह अमेरिका की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी एकीकृत लड़ाकू कमान है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि यह कदम प्रशांत क्षेत्र में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सुरक्षा ढांचे को आकार देने में कमान की ऐतिहासिक भूमिका, कोरियाई व वियतनाम युद्धों सहित विभिन्न संघर्षों में इसकी भागीदारी और मानवीय सहायता अभियानों में इसके योगदान को मान्यता देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित