प्रयागराज , सितंबर 13 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ऐतिहासिक दधिकांदो मेले की शुरुआत हो गई है। पहले दिन शहर के प्रसिद्ध चांदपुर सलोरी में भव्य दधिकांदो मेले का आयोजन किया गया। शाम होते ही मेला क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी और देर रात तक पूरा इलाका उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।कई मेला कमेटियों के सहयोग से आयोजित इस भव्य मेले में आकर्षक झांकियां निकाली गईं।
झांकियों में कला कारों ने अलग-अलग रूपों में शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं, डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरकते नजर आए।दधिकांदो मेले में इस बार 12 चौकियां और 22 रोशनी कमेटियां शामिल रहीं। आकर्षक विद्युत सजावट और झांकियों से पूरा मार्ग जगमगा उठा। दल के गुजरने के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी के स्वरूपों का स्वागत किया। भक्ति और उत्साह के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित