कोल्हापुर/सतारा , मार्च 11 -- महाराष्ट्र के सतारा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अधिकारियों ने एक शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सहित तीन लोगों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी अधिकारियों ने चंद्रहार पाटिल ग्रामीण शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष , एक पुस्तकालय लिपिक और एक निजी दलाल समेत तीन लोगों एक कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति दिलाने के बदले में शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम संस्थान के अध्यक्ष अजीत रामचंद्र पाटिल (59) , लिपिक अनिल सदाशिव गूजर (42) और दलाल रवींद्र गणपति पवार (36) है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शिकायतकर्ता शाहजी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं से आरोपी पाटिल और गूजर के साथ मिलकर प्रोफेसर के पद के लिए पदोन्नति पत्र देने के बदले में तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी।

विज्ञप्ति के अनुसार शिकायत के बाद एसीबी अधिकारियों जाल बिछाया और दलाल रवींद्र पवार को पाटिल और गूजर की तरफ से परिवादी से रिश्वत की रकम लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बाद में पाटिल और गूजर को भी गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित