नयी दिल्ली , सितम्बर 01 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की चार दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद मंगलवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से स्वदेश रवाना हो गये जहां उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 26 वें शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री सार्थक यात्रा के बाद स्वेदश रवाना हो गये। किर्गिस्तान की मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष अदिलबेक कासिमालियेव ने हवाई अड्डे आकर प्रधानमंत्री को विदाई दी। मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा सार्थक बातचीत और ठोस परिणामों वाली रही, जिससे मध्य एशिया क्षेत्र के साथ भारत का जुड़ाव और मजबूत हुआ।
श्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना हुए थे। उज्बेकिस्तान में उन्होंने राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की । इसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित