नई दिल्ली , सितंबर 03 -- सूचना प्रौद्योगिकी आधारित भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) सॉफ्टवेयर, स्थान संबंधी सूचना और मानचित्रण समाधान प्रदाता देश कीअग्रणी कंपनी एसरी इंडिया ने जियोसरल नाम से एक लाइनक्स (ऑपरेटिंग सिस्टम) आधारित डेस्कटॉप जीआईएस सॉफ्टवेयर पेश करने की बुधवा को यहां घोषणा की।

एसरी इंडिया की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह जियोस्पैटियल ( स्थान की भौगोलिक स्थिति संबंधी सूचनाओं) संबंधी उन्नत साफ्टवेयर समाधानों के विकसित के क्रम में 'जियोसरल' पेश किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है, " संगठनों में पेशेवर जीआईएस का उपयोग करने वाले उन्नत विश्लेषण, 3डी, नेटवर्क विश्लेषण और जटिल मानचित्रण के लिए आर्कजीआईएस का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही ऐसे लोग भी हैं जिन्हें मैपिंग, विजुअलाइजेशन, जांच एवं संपादन जैसे आसान कामों के लिए एक डेस्कटॉप जीआईएस की जरूरत पड़ती है। जिओसरल उन्हीं लोगों के लिए है।"इसकी अवधारण सभी उपक्रमों और सरकारी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में एसरी इंडिया के आर्कजीआईएस यूजर से एक हल्के, लाइनक्स आधारित डेस्कटॉप जीआईएस की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए तैयार की गई। इसे विंडोज़ पर भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी इसका एंड्रॉयड संस्करण भी जल्द लाएगी। एसरी इंडिया के प्रबंध निदेशक अगेन्द्र कुमार ने कहा, " जिओसरल'' को प्रस्तुत करना एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान है। इसके के शुरुआती उपयोगकर्ता मैपिंग, विजुअलाइजेशन, एडिटिंग और क्वेरीइंग के लिए किफायती, लाइनक्स आधारित डेस्कटॉप जीआईएस सॉफ्टवेयर पाकर संतुष्ट हैं। .. इसे मौजूदा आर्क जीआईएस पारितंत्र के साथ आसानी से एकीकृत होने के लिहाज से डिजाइन किया गया है और यह एंटरप्राइस स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है। "गौरतलब है कि जियोस्पैटियल टेक्नोलॉजी शासन, अवसंरचना , कृषि, रक्षा, जनोपयोगी सुविधाओं, नगरीय विकास, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जरूरी होती जा रही है। कंपनी ने कहा है कि जिओसरल व्यापक प्रौद्योगिकीय आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की यात्रा में योगदान करता एक कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित