नयी दिल्ली , सितंबर 23 -- एसबीआई कार्ड ने बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के ई-प्लेटफॉर्म एसबीआई योनो पर 'सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड' पेश करने की घोषणा की।
एसबीआई कार्ड ने बताया कि 'सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड' से ग्राहकों को एक आसान डिजिटल अनुभव मिलेगा। वे सावधि जमा खातों (फिक्स्ड डिपॉजिट) से जुड़ा क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी और एसबीआई कार्ड की प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलीला पांडे की मौजूदगी में इसे पेश किया।
ग्राहक एसबीआई योनो पर चार तरह के सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड - एसबीआई कार्ड इलीट, एसबीआई कार्ड प्राइम, सिम्पलीक्लिक एसबीआई कार्ड और सिम्पलीसेव एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित