प्रतापगढ़ , अगस्त 02 -- उत्तर प्रदेश में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन एवं प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रणाली आईजीआरएस एवं पुलिस हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

पुलिस सूत्रों से आज रविवार को मिली जानकारी के अनुसार माह जुलाई-2026 की जारी रैंकिंग में प्रतापगढ़ पुलिस को 135 में से 135 अंक मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार जनपद ने शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी। समयबद्ध कार्यवाही के कारण डिफाल्टर संदर्भ शून्य 0.00 प्रतिशत रहे, जिसके लिए जनपद को इस श्रेणी में भी पूर्ण अंक प्राप्त हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित