उदयपुर , जनवरी 31 -- राजस्थान में उदयपुर में सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय (एसपीएसयू) द्वारा ऊर्जा परिवर्तन परियोजना परामर्श 'रणनीति और कार्यान्वयन' विषय पर आगामी दो फरवरी को कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ पार्थिव यादव ने शनिवार को यहां बताया कि एक दिवसीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं जलपुरूष डाॅ राजेन्द्र सिंह होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में स्वयंसेवी संस्था सेवा मंदिर, विद्या भवन सोसायटी, अंबूजा फाउंडेशन, जेके सीमेंट लिमिटेड, टेरे पालिसी सेंटर, स्वाहा रिसोर्स मैेनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, यूएन ग्लोबल मॉक्पैक्ट नेटवर्क इंडिया, एशिया अर्थ डे नेटवर्क और स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जाब्स सहित 16 प्रमुख संगठनों के साथ मुख्य कार्यकारी एवं संस्थापक शामिल होंगे।

डाॅ यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय ने प्रवेश- 2026 के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि के रूप में अपना स्वयं का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) संचालित प्रवेश सहायता रोबोट विकसित किया है। इसे विश्वविद्यालय द्वारा आंतरिक डिजाइन एवं निर्मित किया गया है। यह रोबोट संभावित विद्यार्थियों को वास्तविक समय में प्रवेश संबंधी जानकारी प्रदान करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित