नरसिंहपुर , मई 14 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू सौरभ यादव ने संजय राय से कॉलोनी की टीएनसी संबंधी कार्यवाही आगे बढ़ाने के एवज में 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर की टीम ने जाल बिछाकर गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में छापा मारा और सौरभ यादव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित